फरीदबाद: जन्माष्टमी पर दही हांडी को लेकर विवाद, युवक की हत्या
फरीदाबाद। सोतई गांव में जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में दही हांडी चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस झगड़े में एक युवक की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात को जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में दही हांडी को …
फरीदाबाद। सोतई गांव में जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में दही हांडी चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस झगड़े में एक युवक की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात को जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में दही हांडी को लेकर भूपेंद्र और सोनू नामक युवकों के बीच झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच विवाद होने पर भूपेंद्र की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
गोली मारने का आरोप सोनू पर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल भूपेंद्र को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची फरीदाबाद पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
