मुरादाबाद : कार की टक्कर से बाइक सवार वन रक्षक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार की सुबह दिल्ली रोड पर साइकिल सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार ने बाइक सवार वन रक्षक को रौंद दिया। इसके बाद कार कैंटर में जा घुसी। हादसे में घायल बाइक सवार वन रक्षक को पुलिस ने टीएमयू अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार की सुबह दिल्ली रोड पर साइकिल सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार ने बाइक सवार वन रक्षक को रौंद दिया। इसके बाद कार कैंटर में जा घुसी। हादसे में घायल बाइक सवार वन रक्षक को पुलिस ने टीएमयू अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दानिश मंदान गुलाबी बाग निवासी 55 वर्षीय मेहंदी हसन वन विभाग में वन रक्षक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पाकबड़ा बीट मुरादाबाद रेंज में थी। उनके परिवार में पत्नी कमरजहां के अलावा दो बेटी महक और उरुबा हसन तथा एक बेटा मोहम्मद शान इलाही हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए कहकर घर से निकले थे।

पाकबड़ा थानाक्षेत्र में सीएनजी पंप के पास खड़े होकर वह फोन पर किसी से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। घायल वन रक्षक को पुलिस राहगीरों की मदद से तत्काल टीएमयू लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

कार चालक गणेश ने बताया कि वह दिल्ली से रुद्रपुर जा रहा था। इस हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। वन रक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ पाकबड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर पाकबड़ा योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात