यूपी: अखिलेश ने साधा निशाना कहा- भाजपा कर रही है देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई संबंध नहीं है। भाजपा सत्ता में रहते हुए जनता के सवालों पर चुप्पी साध लेती है। अखिलेश यादव मंगलवार को सपा के प्रदेश कार्यालय के लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई संबंध नहीं है। भाजपा सत्ता में रहते हुए जनता के सवालों पर चुप्पी साध लेती है। अखिलेश यादव मंगलवार को सपा के प्रदेश कार्यालय के लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा ने देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है।

भाजपा सरकारी संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी हुई है। कारपोरेट के इशारे पर ही भाजपा सरकार काम कर रही है। भाजपा ने जनमत का अनादर किया है। भारत की सांस्कृतिक गरिमा को गिराने की साजिश में ही भाजपा दिन-रात जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति की शुचिता, ईमानदारी और आदर्श को कमजोर किया है। संस्थाओं पर पूंजीपतियों का कब्जा हो रहा है।

संविधान से मिले अधिकारों को छीना जा रहा है। जातीय जनगणना के आंकड़े क्यों जारी नहीं हो रहे हैं ? भारत के संविधान में भाजपा की कोई आस्था नहीं है। सरकार संविधान विरोधी नीतियों को जबरन जनता पर थोपने के लिये कानून बना रही है। अखिलेश ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। जनहित की दिशा में सरकार उदासीन है। प्रशासन और सरकारी मशीनरी का प्रयोग लोकतंत्र पर कब्जा करने के लिए किया जा रहा है।

राजनैतिक विरोधियों के साथ भाजपा शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है। भारत में राजनीति को दूषित करने की जिम्मेदारी से भाजपा बच नहीं सकती है। सरकार सच्चाई पर पर्दा डालने में लगी है। अपराधों को छिपाया जा रहा है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत सच है। भाजपा को मालूम है कि सपा की सरकार बनने जा रही है इसलिए भाजपा साजिश में जुट गयी है। 2022 के चुनाव में जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी। जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी सरकार लाने के इंतजार में है।

संबंधित समाचार