मेरठ: एफआर लगाने के लिए हेड कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत, रंगेहाथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार की योगी आदित्यानाथ सरकार भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने की लगातार कोशिश कर रही है तो वहीं कुछ सरकारी कर्मचारी खासकर पुलिस विभाग के लोग सरकार के इस मनसूबे पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ जिले से सामने आया है …

मेरठ। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार की योगी आदित्यानाथ सरकार भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने की लगातार कोशिश कर रही है तो वहीं कुछ सरकारी कर्मचारी खासकर पुलिस विभाग के लोग सरकार के इस मनसूबे पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ जिले से सामने आया है जहां सदर बाजार थाने के हेड कांस्टेबल मनमोहन को रिश्वत लेते एसपी सिटी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

हेड कांस्टेबल पर आरोप है कि सदर बाजार थाने में ट्रक चोरी होने का एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में हेड कांस्टेबल ने एफआर लगाने के लिए रिश्वत मांगी गई। जिसके बाद एसपी सीटी की टीम ने हेड कांस्टेबल को 30 हजार रकम लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ फिलहाल सदर बाजार थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जाने क्या है पूरा मामला

दरसअल गाजियाबाद जिले के मसूरी निवासी ट्रक चालक अब्दुल सलाम ने पांच फरवरी को मेरठ के सदर बाजार थाने में ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा फर्जी तरह से ट्रक के इंश्योरेंस की रकम लेने के लिए दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर पुलिसकर्मियों ने रिश्वत ली थी। इस मामले में शिकायत के बाद एसएसपी ने एसपी सिटी विनीत भटनागर को जांच दी थी। एसपी सिटी की टीम ने मंगलवार को सदर बाजार थाने के हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन को रंगेहाथ 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार