रानीखेत: टेबल टेनिस में प्रभात मेहरा और आरव पार्की बने विजेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिशन इंटर कॉलेज में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्रभात मेहरा और लेफ्टिनेंट कर्नल मधुल सिंघल के बीच खेला गया। इसमे प्रभात मेहरा ने जीत हासिल की। वहीं जूनियर वर्ग में आरव पार्की और आमोध बिष्ट के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें आरव पार्की ने जीत हासिल …

रानीखेत, अमृत विचार। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिशन इंटर कॉलेज में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्रभात मेहरा और लेफ्टिनेंट कर्नल मधुल सिंघल के बीच खेला गया। इसमे प्रभात मेहरा ने जीत हासिल की।

वहीं जूनियर वर्ग में आरव पार्की और आमोध बिष्ट के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें आरव पार्की ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत व विशिष्ट अतिथि कैलाश पांडे ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक मंडल में मनमोहन देव, गोविंद परिहार, दीपेश रेखाड़ी, दिवाकर बिष्ट, अजय चंद्र, डॉक्टर दीप पार्टी, धीरज बिष्ट आदि खिलाड़ी थे।

संबंधित समाचार