बरेली: जबरन ट्रॉली बैग देने का लोको पायलटों ने किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे बोर्ड के आदेश के विपरीत जबरन ट्रॉली बैग दिए जाने के विरोध में पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन इज्जतनगर ने बुधवार को सभी डीजल लाबियों पर जोरदार प्रदर्शन किया। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि एनसी और जेसीएम की बैठक में यह निर्णय हुआ था कि सभी प्रमुख मुख्य …

बरेली, अमृत विचार। रेलवे बोर्ड के आदेश के विपरीत जबरन ट्रॉली बैग दिए जाने के विरोध में पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन इज्जतनगर ने बुधवार को सभी डीजल लाबियों पर जोरदार प्रदर्शन किया। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि एनसी और जेसीएम की बैठक में यह निर्णय हुआ था कि सभी प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधकों को पत्र लिखकर उनके विचारों लिए जाएंगे।

इसके बाद रेलवे बोर्ड दोनों फेडरेशनों के साथ बैठक कर निर्णय करेगा कि ट्रेन में लोको पायलट के लाइन बॉक्स हटाए जाएं या नहीं मगर इसके विपरीत पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों में जबरदस्ती ट्रॉली बैग दिए जा रहे हैं। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा लगता है कि बैग खरीदने में कोई बड़ा गोलमाल हुआ है जिसकी वजह से ट्रॉली बैग जबरदस्ती बांटे जा रहे हैं और लाइन बॉक्स समाप्त किए जा रहे हैं।

जबकि, इस संबंध में रेलवे बोर्ड से स्पष्ट दिशा निर्देश है कि जब तक बोर्ड कोई फैसला नहीं लेता तब तक बॉक्स यथावत रहेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक, मंडल मंत्री कामरान अहमद, ताजुद्दीन, संजय त्यागी, फतेहचंद, राजन, रवि, विकास रंजन, आर के सिन्हा, प्रेम सिंह मीना, अजय कुमार, ओ पी मीना, अरविंद कुमार, राम दरश, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार