बरेली: जीआरपी के जवान ने बचाई युवक की जान
बरेली, अमृत विचार। जीआरपी बरेली जंक्शन के सिपाही ने मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की जान बचा ली। युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बुधवार सुबह प्लेटफार्म नंबर दो पर सिपाही अतीकुर्रहमान ड्यूटी कर रहे थे तभी उन्होंने रेलवे ट्रैक पर एक युवक को टहलते हुए देखा। इसी दौरान शाहजहांपुर …
बरेली, अमृत विचार। जीआरपी बरेली जंक्शन के सिपाही ने मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की जान बचा ली। युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बुधवार सुबह प्लेटफार्म नंबर दो पर सिपाही अतीकुर्रहमान ड्यूटी कर रहे थे तभी उन्होंने रेलवे ट्रैक पर एक युवक को टहलते हुए देखा। इसी दौरान शाहजहांपुर से मुरादाबाद की ओर एक मालगाड़ी आती दिखाई दी। जिसके बाद सिपाही ने फुर्ती दिखाते हुए युवक को ट्रेन की चपेट में आने बचाया।
बाद में पता चला कि युवक सुभाषनगर थाना क्षेत्र स्थित वीर भट्टी निवासी गौरव बाबू पुत्र प्रताप सिंह यादव है। जीआरपी द्वारा युवक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि गौरव की दिमागी हालत ठीक नहीं है। जिसके चलते उसका इलाज मानसिक चिकित्सालय बरेली में चल रहा है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा ने बताया कि युवक को उसके परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है।
