इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ फिर नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। कियारा आडवाणी ,भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ काम रही हैं। इस फिल्म के बाद एक बार फिर कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन एक साथ काम करते नजर आ सकते हैं। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। कियारा आडवाणी ,भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ काम रही हैं। इस फिल्म के बाद एक बार फिर कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन एक साथ काम करते नजर आ सकते हैं।

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन तले कार्तिक आर्यन को लेकर अगली फिल्म का ऐलान किया था। इस फिल्म का टाइटल उस वक्त सत्यनारायण की कथा रखा गया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट लीड रोल में श्रद्धा कपूर का नाम सामने आ रहा था।

अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर की जगह कियारा आडवाणी को निर्माताओं ने फाइनल कर लिया है। यदि सब कुछ सही रहा तो कार्तिक और कियारा की जोड़ी इस फिल्म में साथ नजर आ सकती है।

संबंधित समाचार