लखनऊ: पंडित खेड़ा में बिजली की समस्या, पीड़ित पहुंचे विकास प्राधिकरण
लखनऊ। पंडित खेड़ा अलीनगर सुनहरा के पीड़ित आज विकास प्राधिकरण पहुंचे हैं। सभी पीड़ित लखनऊ विकास प्राधिकरण के सभागार में एकत्र हुए हैं। बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए पीड़ित भटक रहे हैं। इसके पहले भी सभी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी से मुलाकात कर चुके हैं। कल ही ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने …
लखनऊ। पंडित खेड़ा अलीनगर सुनहरा के पीड़ित आज विकास प्राधिकरण पहुंचे हैं। सभी पीड़ित लखनऊ विकास प्राधिकरण के सभागार में एकत्र हुए हैं। बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए पीड़ित भटक रहे हैं। इसके पहले भी सभी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी से मुलाकात कर चुके हैं। कल ही ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विकास प्राधिकरण से अनियोजित कालोनियों में बिजली कनेक्शन देने के लिए कहा है। आज एक बार फिर बड़ी संख्या में पंडित खेड़ा निवासी उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
पुरुष, महिलाओं के साथ पंडित खेड़ा निवासी विकास प्राधिकरण के सभागार में पहुंचे हैं। निवासियों की समस्या को देखते हुए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने एमडी मन्ध्यांचल से पत्राचार किया था। इसके बावजूद बिजली कनेक्शन देने का निस्तारण अभी तक नहीं निकला है। लिहाजा आज फिर बड़ी संख्या मे पंडित खेड़ा निवासी उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे हैं। पंडित खेड़ा निवासी प्राइवेट बिल्डर का दंश झेल रहे हैं। पूर्व संयुक्त सचिव ऋतु सुहास के पत्र के चलते मध्यांचल अनियोजित कालोनियों में बिजली कनेक्शन नहीं दे रहा है ।
