हल्द्वानी: गौला नदी में बने पुल की मरम्मत की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी में बने पुल की मरम्मत की मांग को लेकर गौलापार के ग्रामीणों ने पुल पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा। गुरुवार को गौलापार के ग्रामीण गौला पुल पर पहुंच गए और उन्होंने पुल की मरम्मत की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी में बने पुल की मरम्मत की मांग को लेकर गौलापार के ग्रामीणों ने पुल पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा।

गुरुवार को गौलापार के ग्रामीण गौला पुल पर पहुंच गए और उन्होंने पुल की मरम्मत की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। खेड़ा की ग्राम प्रधान लीला देवी ने कहा कि गौलापार और हल्द्वानी को आपस में जोड़ने वाला जर्जर हालत में पहुंच चुका है। यह पुल खटीमा, टनकपुर, चोरगलिया, सितारगंज को भी हल्द्वानी से जोड़ता है।

कहा कि यदि यह पुल किसी दुर्घटना का शिकार हो गया तो इतनी बड़ी आबादी के मध्य संपर्क कट जाएगा। नीरज रैक्वाल ने कहा कि गौलापार के काश्तकार इसी रास्ते से हल्द्वानी में अपनी उपज बेचने जाते हैं। इस पुल से हल्द्वानी जाने में समय और ईधन की बचत होती है। इस दौरान संध्या डालाकोटी, हरीश चंद्र पलड़िया, हरेंद्र बोहरा, हरेंद्र क्वीरा, अर्जुन सिंह बिष्ट, तपिश बडोला, रामसिंह नगरकोटी, सुरेंद्र सिंह बर्गली, गोपाल सिंह बिष्ट, विक्रम बर्गली, इंद्रपाल आर्या आदि थे।

संबंधित समाचार