खटीमा: प्रदेश कार्यकारिणी की तुलना पंच प्यारों से करने पर सिख भड़के

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की तुलना पंच प्यारों से करने पर सिख समाज ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। आक्रोशित लोगों ने प्रतापपुर चौराहे पर एकत्र होकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका। …

खटीमा, अमृत विचार। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की तुलना पंच प्यारों से करने पर सिख समाज ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। आक्रोशित लोगों ने प्रतापपुर चौराहे पर एकत्र होकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बाद में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में सुखजिंदर सिंह लाहोरिया, जस्सी सेखों, बलराज सिंह, गुरप्रीत सिंह खिंडा, गुरुमेज सिंह, जगजीत सिंह, हरप्रीत सिंह खैरा, कारज गिल, हरभजन सिंह आदि थे।
02केटीएम11पी – खटीमा के प्रतापपुर चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंकते सिक्ख समाज के लोग।

संबंधित समाचार