बरेली: बैंक से लोन पास कराने के नाम पर अधिवक्ता से 1.35 लाख की ठगी
बरेली, अमृत विचार। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर एक अधिवक्ता से कमीशन के नाम पर दलाल ने एक लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। अधिवक्ता अपने साथ हुई ठगी की शिकायत कैंट पुलिस से लेकर जनसुनवाई पोर्टल तक कर चुका है लेकिन कोई हल नहीं निकला। पीड़ित ने गुरुवार को रजिस्ट्री के …
बरेली, अमृत विचार। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर एक अधिवक्ता से कमीशन के नाम पर दलाल ने एक लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। अधिवक्ता अपने साथ हुई ठगी की शिकायत कैंट पुलिस से लेकर जनसुनवाई पोर्टल तक कर चुका है लेकिन कोई हल नहीं निकला। पीड़ित ने गुरुवार को रजिस्ट्री के जरिए शिकायती पत्र कप्तान कार्यालय भेजा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये वापस दिलाने की मांग की।
कैंट थानाक्षेत्र के लाल फाटक निवासी आशीष कुमार सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि मार्च 2020 में व्यापार शुरू करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक में 10 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन दिया था। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उनकी मुलाकात एक दलाल से हुई, जिसने कमीशन लेकर लोन पास कराने की बात कही।
दलाल के झांसे में आकर अधिवक्ता ने उसे बतौर कमीशन 1 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। इसके बाद दलाल ने कुछ दिनों का समय मांगा और लोन पास कराने का आश्वासन भी दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी लोन पास न होने पर अधिवक्ता ने दलाल से फोन व घर पहुंचकर संपर्क किया और रुपये वापस मांगे।
इस पर दलाल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता को धमकाने लगा। मामले की शिकायत करीब 8 माह पहले कैंट पुलिस से भी की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
