मथुरा: ट्यूशन टीचर ने बच्चे को बेरहमी से पीटा, जानें पूरा मामला…
मथुरा। थाना बलदेव इलाके के रदोई गांव में ट्यूशन टीचर ने 12 साल के बच्चे शिवम को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। पिटाई के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे आगरा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर …
मथुरा। थाना बलदेव इलाके के रदोई गांव में ट्यूशन टीचर ने 12 साल के बच्चे शिवम को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। पिटाई के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे आगरा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
शिवम के घरवालों ने टीचर पर आरोप लगया है। नका कहना है कि पिटाई से उनके बेटे की मौत हुई है। आपको बते दें, शिवम पड़ोस में रहने वाले टीचर केशव से ट्यूशन पढ़ने जाया करता था। कुछ दिन पहले शिवम को बुखार आया था, जिसके चलते वो ट्यूशन नहीं गया। इसी वजह से ट्यूशन टीचर ने उसकी पिटाई कर दी। शिवम की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। उसे उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण श्रीचंद ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।
