देहरादून: शासन ने छह गुना बढ़ाई शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड शासन ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सौगात देते हुए शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति को छह गुना बढ़ा दिया है। साथ ही लाभान्वितों की संख्या में भी लगभग दस गुना इजाफा किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड शासन ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सौगात देते हुए शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति को छह गुना बढ़ा दिया है। साथ ही लाभान्वितों की संख्या में भी लगभग दस गुना इजाफा किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति पहले ढाई सौ रुपए थे, जो अब बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी गई है। इसके अलावा लाभान्वितों की संख्या भी 11 से बढ़ाकर 100 की गई है।
श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति की राशि को भी 150 रुपए से बढ़ाकर एक हजार रुपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 600 अतिरिक्त विद्यालयों को वर्चुअल क्लासरूम का स्वरूप दिया जाएगा।
