हल्द्वानी: 24 हजार यूनिट राशनकार्ड निरस्त होने के कगार पर
अमृत विचार, हल्द्वानी। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशनकार्ड धारकों के लिए केवाईसी का नियम लागू कर रखा है। इस नियम की वजह से केवाईसी नहीं करवा पाने की वजह से हल्द्वानी में ही राशनकार्ड में 24 हजार यूनिट निरस्त होने की कगार पर हैं। जल्द ही इन राशनकार्डों को निरस्त करने का आदेश जारी कर …
अमृत विचार, हल्द्वानी। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशनकार्ड धारकों के लिए केवाईसी का नियम लागू कर रखा है। इस नियम की वजह से केवाईसी नहीं करवा पाने की वजह से हल्द्वानी में ही राशनकार्ड में 24 हजार यूनिट निरस्त होने की कगार पर हैं। जल्द ही इन राशनकार्डों को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
खाद्य विभाग ने फर्जी राशनकार्डों पर नकेल कसने के लिए केवाईसी का नियम जारी कर दिया। इस नियम के तहत राशनकार्ड धारकों को जरूरी कागजों के साथ अपने राशनकार्ड की केवाईसी करानी थी।
इस नियम के जारी होने के बाद से अभी तक हल्द्वानी शहर में ही 24 हजार यूनिट ऐसी हैं जिनकी केवाईसी नहीं हो पाई है। विभाग का मानना है कि इसमें से कई राशनकार्ड ऐसे होंगे जो शहर को छोड़कर जा चुके हैं वहीं कुछ राशनकार्ड धारक ऐसे भी हो सकते हैं जिन्होंने गलत तरीके से अपना राशनकार्ड बनवा लिया होगा। अब जिन राशनकार्डों की केवाईसी नहीं हो पाई है उन्हें निरस्त करने की तैयारी चल रही है। ऐसे राशनकार्डों की संख्या सात हजार हो सकती है।
यूनिट के आधार पर होता है राशन का वितरण
हल्द्वानी। राशन का वितरण यूनिट के आधार पर होता है। केवाईसी के चलते जो यूनिटें निरस्त होंगी उनका राशन आना बंद हो जाएगा। इससे राशन वितरण में और ज्यादा पारदर्शिता आएगी।
केवाईसी के नियम के चलते हल्द्वानी में 24 हजार यूनिटों का सत्यापन नहीं हो पाया है। जिस वजह से इनको आने वाले समय में निरस्त किया जा सकता है।
– गिरीश जोशी, एआरओ, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हल्द्वानी।
