काशीपुर: अचानक कमरे में भड़की आग , न बच पायी जान
काशीपुर, अमृत विचार। कमरे में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट …
काशीपुर, अमृत विचार। कमरे में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट निवासी हेम चंद्र पांडे (47) पुत्र स्व. बीबी पांडे वैशाली कालोनी स्थित अपने घर पर सोया हुआ था। गुरुवार की देर रात अचानक उसके कमरे में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और भीतर सोया हेमचंद्र आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।
सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने धधकती आग पर बमुश्किल काबू पाया। फायर कर्मियों ने आग की चपेट में आने से गैस सिलेंडर को जैसे-तैसे निकालकर बाहर फेंका। आग के कारण कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। परिजनों के अनुसार हेम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह घर पर भी अलग कमरे में रहता था। हेम चार भाईयों में सबसे छोटा होने के साथ अविवाहित और बेरोजगार था। एफएसओ जीएस बिष्ट ने बताया कि देर रात व्यक्ति के कमरे में आग लगी थी। जिसकी चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हो गई है। आग के कारणों का पता लगाने को जांच चल रही है।
