हल्द्वानी: BSNL नहीं भेजता KYC अपडेट करवाने को मैसेज न करवाता कोई APP डाउनलोड, ये है FRAUD
भूपेश कन्नौजिया, अमृत विचार, हल्द्वानी। साइबर अपराधी अब केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट करने के नाम पर मोबाइल फोन धारकों को अपना शिकार बना रहे हैं। कुछ दिनों से साइबर अपराधी बीएसएनएल के ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने के नाम पर बल्क मैसेज भेज रहे हैं, जो इनके झांसे में आ रहा है- उसका बैंक …
कॉल कर खुद को बताया हरिद्वार रीजन का एसडीओ
– मैसेज का रिस्पांस न देने पर साइबर ठग बीएसएनएल उपभोक्ताओं को कॉल कर झांसे में लेने की जुगत भी लगा रहे हैं। बीएसएनएल दफ्तर में पहुंचे ऋृषभ ने बताया कि उन्हें भी एक साइबर ठग का कॉल आया जिसमें उन्हें कॉल करने वाले ने खुद को हरिद्वार रीजन का एसडीओ बताते हुए केवाईसी करवाने की बात कही जिस पर ऋृषभ ने बीएसएनएल कार्यालय जाकर केवाईसी करवाने की बात कहकर फोन काट दिया लेकिन जब वह दफ्तर पहुंचे तो वहां ऐसी कोई परेशानी न होने की बात कही गयी।
“इन दिनों लगातार ऐसे फेक मैसेज बीएसएनएल उपभोक्ताओं को आ रहे हैं जिनमें केवाईसी अपडेट करवाने की बात कही जा रही है लोगों को चाहिए की वह इन मैसेज पर दिए गए नंबर पर कॉल न करें और न ही कोई एप डाउनलोड करें। हमारे वहां रोजाना ऐसे तमाम लोग पूछताछ के लिए आ रहे हैं और हम लोगों को यही समझा रहे हैं कि ऐसे संदेशों को नजरअंदाज कर दें। ग्राहकों को चाहिए की ठगी का शिकार होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें”
– हेमंत कुमार, एसडीओ बीएसएनएल, हल्द्वानी
