अल्मोड़ा: वेब सीरीज में नजर आएंगी छोटे पर्दे की अदाकारा रूप दुर्गापाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रमेश जड़ौत,  अमृत विचार, अल्मोड़ा। छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा और इन दिनों सोनी टीवी के पॉपुलर शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में नताशा का किरदार निभा रही अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल जल्द ही बहुत सारे वेब सीरीज में अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगी। जिसके लिए वह इन दिनों तैयारियों में लगी हुई …

रमेश जड़ौत,  अमृत विचार, अल्मोड़ा। छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा और इन दिनों सोनी टीवी के पॉपुलर शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में नताशा का किरदार निभा रही अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल जल्द ही बहुत सारे वेब सीरीज में अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगी। जिसके लिए वह इन दिनों तैयारियों में लगी हुई हैं।
रूप दुर्गापाल ने वर्ष 2012 में अपने कैरियर की शुरूआत टेलीविजन शो बालिका वधू से डेब्यू कर किया। इस शो में रूप ने सांची का किरदार अदा कर अच्छी पहचान बनाई। जिसके बाद उन्होंने सीआईडी, स्वरांगिनी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, अकबर बीरबल, गंगा, वारिश जैसे कई शो किए। 2019 में रूप ने तुझसे हैं राबता और सीआईएफ में काम किया।
सीआईडी में उन्होंने फोरेंसिक डॉक्टर साक्षी का रोल किया। इन दिनों रूप सोनी के पॉपुलर शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में नताशा के किरदार में नजर आ रही हैं। रूप ने बताया कि इन शो के साथ साथ अब वह वेब शो में जाने की तैयारी कर रही हैं और कुछ दिनों में वह कई वेब शो में अलग अलग किरदारों में नजर आएंगी। इसके अलावा रूप आने वाले दिनों में कुछ म्यूजिक वीडियोज में एक्टिंग और सिंगिंग करती हुई भी नजर आएंगी।
यू टयूब चैनल पर देंगी कुमाऊं के मंदिरों की जानकारी 
अल्मोड़ा : मशहूर अदाकारा रूप दुर्गापाल इन दिनों कुमाऊं के भ्रमण पर हैं और वह यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रही हैं। अमृत विचार से बातचीत के दौरान रूप ने बताया कि कुमाऊं के मंदिरों पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लोगों की भी अगाध आस्था है। इसलिए वह कुछ ही दिनों में अपने यू टयूब चैनल पर लोगों को कुमाऊं के जागेश्वर, चितई, गैराड़, कटारमल और कैंचीधाम मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगी।
कोरोना से फिल्म इंडस्ट्री भी प्रभावित 
अल्मोड़ा : अभिनेत्री रूप दुर्गापाल का कहना है कि वैश्विक महामारी कोरोना का असर हालांकि देश की सभी इंडस्ट्री पर पड़ा। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही। लेकिन धीरे धीरे अब स्थिति सामान्य हो रही हैं और सब कुछ धीरे धीरे वापस आ रहा है।
अल्मोड़ा से ताल्लुक रखती है रूप 
अल्मोड़ा : अदाकारा रूप दुर्गापाल का जन्म 15 अक्टूबर 1988 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ। वह एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता डा. जेसी दुर्गापाल उत्तराखंड के स्वास्थ्य निदेशक के पद से सेवानिवृत हैं। उनकी बहन पारूल मीडिया सेक्टर में कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता डा. सुधा दुर्गापाल का वर्ष 2019 में निधन हो चुका है। वह अल्मोड़ा एसएसजे परिसर के शिक्षा संकाय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी।

संबंधित समाचार