अल्मोड़ा: नंदा देवी मेले में होंगे रंगारंग कार्यक्रम
अल्मोड़ा, अमृत विचार। ग्यारह सितंबर से शुरू होने वाले नंदा देवी मेले में इस बार रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए मेला समिति ने शनिवार को महिला समितियों के साथ बैठक कर चर्चा की और रंगारंग कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। शनिवार को नंदा देवी मेला समिति ने नगर …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। ग्यारह सितंबर से शुरू होने वाले नंदा देवी मेले में इस बार रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए मेला समिति ने शनिवार को महिला समितियों के साथ बैठक कर चर्चा की और रंगारंग कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
शनिवार को नंदा देवी मेला समिति ने नगर की महिला समितियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें मेले में होने वाले रंगारंग कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि 11 से 16 सितंबर के बीच झोड़ा थीम पर आधारित नाटक, डांडिया, गर्वा, माता की चौकी, मेहंदी, फेंसी ड्रेस के अलावा बच्चों के अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
नंदा देवी मेले का समापन 17 सितंबर को होगा। बैठक में तय किया गया कि रंगारंग कार्यक्रमों के दौरान कोविड नियमों का भी पूरा पूरा ख्याल रखा जाएगा। बैठक में सर्वदलीय समिति घुश्मेश्वर, दुर्गा शक्ति समिति, जौहार समिति, कुटुंब समिति, गंगा जोशी दुर्गा समिति, रेलापाली, खत्याड़ी, नयालखोला महिला कल्याण समिति, जन शिक्षण महिला समिति, सरसों समिति आदि के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
बैठक में मनोज सनवाल, मुख्य संयोजक तारा जोशी, सांस्कृतिक संयोजक रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, गीता मेहरा, प्रीति बिष्ट, मीना भैंसोड़ा, विद्या बिष्ट, लता तिवारी, विमला तिवारी, हीरा कनवाल, हेमा सुप्याल, नीमा देवी, जयंती देवी व हेमा कांडपाल आदि शामिल रहीं।
