अयोध्या: मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजे गए जिले के पांच शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी ने जिले के 5 शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। शनिवार को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित एक कार्यक्रम में इन शिक्षकों का सम्मान करते हुए आयोजकों ने अध्यापकों को देश का भविष्य बताया। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के संस्थापक मुख्य …

अयोध्या। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी ने जिले के 5 शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। शनिवार को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित एक कार्यक्रम में इन शिक्षकों का सम्मान करते हुए आयोजकों ने अध्यापकों को देश का भविष्य बताया। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के संस्थापक मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ‘पवन’ ने शिक्षकों को बधाई दी।

साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के शिक्षकों के हाथ में होता है। शिक्षक अगर चाहेगा तो अपनी शिक्षा के माध्यम से देश के लिए बेहतरीन माहौल बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने हमेशा ही अध्यापकों के लिए ऐसे-ऐसे कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो अध्यापकों के लिए तमाम बेहतरीन व्यवस्थाएं लागू करके देश और प्रदेश के भविष्य को और उज्जवल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज को ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।

इसके अलावा उन्होंने चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि चाणक्य जैसा शिक्षक था, तभी चंद्रगुप्त मौर्य जैसा सम्राट भारत को मिला। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने इस मौके पर कहा कि इस आयोजन के माध्यम से समाजवादी पार्टी न सिर्फ अध्यापकों का सम्मान करती है, बल्कि अध्यापकों की ओर से ईमानदारी से किए जा रहे कार्यों को भी लोगों के बीच प्रस्तुत करती है। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज इस आयोजन में जिले भर के तमाम शिक्षक मौजूद रहे

इनको किया गया सम्मानित…

सम्मानित होने वाले मुख्य रूप से डॉ शशिकांत यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक के0वी0के0 अध्यक्ष नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, डॉ शिखा वर्मा एसोसिएट प्रोफेसर शिक्षा संकाय साकेत महाविद्यालय अयोध्या, उदय नारायण तिवारी प्रवक्ता पं माता प्रसाद त्रिपाठी राजकरण वैदिक पाठशाला इण्टर कालेज, अयोध्या, डॉ उजेर अहमद प्रवक्ता वसीका अरबी महाविद्यालय राठहवेली अयोध्या, श्रीमती शालिनी रावत सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय अर्थर सोहावल अयोध्या को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सभा महासचिव डॉ घनश्याम यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक सभा के पदाधिकारीगण विमल सिंह यादव, संत प्रसाद मिश्रा, अवनीश प्रताप सिंह, रामतेज यादव, डा0 नगेन्द्र सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार