हल्द्वानी: राशन बांटने में अनियमितता करने पर गल्ला विक्रेता का लाइसेंस रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राशन बांटने में लापरवाही करने पर एक सस्ता गल्ला विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वैलाजली लॉज में डीएम के आदेश के बाद एक सस्ता गल्ला दुकान के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक गिरीश जोशी ने बताया कि वैलाजली लॉज में सचिन कुमार की सरकारी राशन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राशन बांटने में लापरवाही करने पर एक सस्ता गल्ला विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वैलाजली लॉज में डीएम के आदेश के बाद एक सस्ता गल्ला दुकान के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक गिरीश जोशी ने बताया कि वैलाजली लॉज में सचिन कुमार की सरकारी राशन की दुकान की बीते सालों में भी कई बार शिकायत मिल चुकी है।

उस दौरान भी चेकिंग में कई अनियमितताएं मिली थीं। इसके बाद दुकान को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि गल्ला विक्रेता को विभाग ने सुधरने का मौका दिया था लेकिन इसके बाद भी वह राशन वितरण को लेकर अपने ढर्रे पर ही चलता रहा। बार-बार शिकायत आने के बाद इस विभाग ने इस गल्ला विक्रेता पर फिर से कार्रवाई करने के लिए प्रक्रिया शुरू की।

पूर्ति विभाग की टीम ने जब स्वयं जाकर जांच की तो कई अनियमितताएं मिलीं। इसके चलते इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी गई, वहां से दुकान के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। इस दुकान के लिए अब नये प्रक्रिया से टेंडर निकलेंगे। तब तक लोग पास की दुकान से राशन लेंगे। बताया कि यह दुकान पूर्व में तीन बार निलंबित हो चुकी है।

संबंधित समाचार