हल्द्वानी: सात सितंबर तक भारी बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत  विचार। राज्य में सात सितंबर तक भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत आदि जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में शनिवार को बारिश का दौर जारी रहा। मैदानी इलाकों में सुबह धूप के बाद …

हल्द्वानी, अमृत  विचार। राज्य में सात सितंबर तक भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत आदि जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में शनिवार को बारिश का दौर जारी रहा।

मैदानी इलाकों में सुबह धूप के बाद दोपहर में तेज बारिश हुई। इससे काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, मुखानी, गुलाबघाटी, रानीबाग, रोडवेज स्टेशन, जजी आदि इलाकों में तेज बारिश से जलभराव की स्थिति बनी रही।

जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जिले के पहाड़ी हिस्सों में सुबह से कोहरा और बारिश हुई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 और नैनीताल का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को नैनीताल में 16 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी।

 

संबंधित समाचार