Tokyo Paralympics: कृष्णा नागर ने जमाई धाक, बैडमिंटन में गोल्ड पर किया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। कृष्णा नागर ने रविवार को हांगकांग के चू मैन काई को पुरूषों की एकल एसएच6 क्लास के तीन गेम तक चले रोमांचक फाइनल में हराकर टोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। जयपुर के 22 साल के नागर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 21-17 16-21 21-17 से शिकस्त दी। इस …

टोक्यो। कृष्णा नागर ने रविवार को हांगकांग के चू मैन काई को पुरूषों की एकल एसएच6 क्लास के तीन गेम तक चले रोमांचक फाइनल में हराकर टोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। जयपुर के 22 साल के नागर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 21-17 16-21 21-17 से शिकस्त दी।

इस तरह यह दूसरा वरीय खिलाड़ी बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने की सूची में हमवतन प्रमोद भगत के साथ शामिल हो गया। भगत ने शनिवार को एसएल3 क्लास में पहला स्वर्ण पदक जीता था। यह पैरालंपिक खेलों में भारत का पांचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले सुहास यथिराज ने रविवार काो एसएल4 क्लास में रजत पदक जीता था।

यह भी पढ़े-

निपाह वायरस: केरल में 12 साल के बच्चे की मौत, केंद्र ने रवाना की टीम

संबंधित समाचार