कुशीनगर: बोरे में मिला युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के रहसु पुलिया खुदरा में पुलिया के नीचे से बोर में भरकर एक अज्ञात युवती की शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पुलिया के नीचे …
कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के रहसु पुलिया खुदरा में पुलिया के नीचे से बोर में भरकर एक अज्ञात युवती की शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पुलिया के नीचे ग्रामीणों द्वारा कई दिनों से नहर में फेंके गए बोरे को देखा जा रहा था। लेकिन रविवार को उक्त बोरे से बदबू आने और बाहर निकले हाथ को देख ग्रामीणों ने कुबेरस्थान पुलिस को सूचना दिया।
मौके से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात 22 वर्षीय युवती की शव बरामद होने की सूचना पर एसपी सचिन्द्र पटेल घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया। वहां मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ किये। उन्होंने जल्द से जल्द सम्बन्धितों को मामले का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
