अल्मोड़ा: होमगार्ड से मारपीट और अभद्रता करना पड़ा भारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। द्वाराहाट में शांति व्यवस्था के लिए डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ मारपीट और गालीगलौच करना चार लोगों को भारी पड़ गया। होमगार्ड की तहरीर के बाद पुलिस ने इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार की तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। द्वाराहाट में शांति व्यवस्था के लिए डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ मारपीट और गालीगलौच करना चार लोगों को भारी पड़ गया। होमगार्ड की तहरीर के बाद पुलिस ने इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार की तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस ने चारों के खिलाफ द्वाराहाट थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
बग्वालीपोखर चौकी के अंतर्गत कार्यरत होमगार्ड गणेश जोशी ने थाना द्वाराहाट को दी तहरीर में कहा था कि वह चार सितंबर को कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बग्वालीपोखर तिराहे पर तैनात थे। डयूटी के दौरान उन्होंने देखा की कुछ लोग आपस में लड़ झगड़ कर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।
वह उन्हें रोकने गए तो नीरज साही पुत्र हर्ष सिंह, देवेन साही पुत्र रतन साही, जीवन सिंह पुत्र बचे सिंह, राहुल साही पुत्र प्रताप साही चारों निवासी डोटलगांव ने उनके साथ होमगार्ड गणेश जोशी के साथ मारपीट शुरू कर दी और गाली गलौच करते हुए उनकी ड्रेस भी फाड़ दी। गणेश जोशी की तहरीर पर द्वाराहाट पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और दबिश देकर नीरज, देवेन और जीवन को गिरफ्तार कर लिया। भनक लगने पर चौथा अभियुक्त राहुल शाही गांव से फरार हो गया। थानाध्यक्ष द्वाराहाट ने बताया कि चौथे अभियुक्त की तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार