हल्द्वानी: धोखाधड़ी में केटीएम एजेंसी प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने केटीएम बाइक एजेंसी और प्रबंधक पर 2.35 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पीलीकोठी निवासी चेतन उप्रेती का आरोप है कि 29 नवंबर 2020 को बाइक एजेंसी से केटीएम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने केटीएम बाइक एजेंसी और प्रबंधक पर 2.35 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पीलीकोठी निवासी चेतन उप्रेती का आरोप है कि 29 नवंबर 2020 को बाइक एजेंसी से केटीएम बुक की थी। बताया गया कि जनवरी तक वाहन मिल जाएगा। एजेंसी के चमोली निवासी प्रबंधक रामकृष्ण सिंह के कहने पर बाइक बुकिंग के लिए तीन लाख रुपए दिए थे। 60 हजार एजेंसी के जबकि 2.35 लाख प्रबंधक के खाते में ऑनलाइन जमा किए गए।
लेकिन महीनों इंतजार के बाद भी बाइक नहीं मिली। एजेंसी ने 60 हजार रुपए वापस कर पल्ला झाड़ लिया। प्रबंधक को फरार बताया जा रहा है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
