नैनीताल: बारापत्थर क्षेत्र में भूस्खलन, दो बाइक मलबे में दबीं
नैनीताल, अमृत विचार। बीते एक सप्ताह से नैनीताल समेत आस-पास के क्षेत्रों में तेज बारिश से हो रहे भू-स्खलन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार एक बार फिर 12 पत्थर के स्नो डैल क्षेत्र में भू-स्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आ कर दो मोटर साइकिल मलबे में दब गईं। स्थानीय …
नैनीताल, अमृत विचार। बीते एक सप्ताह से नैनीताल समेत आस-पास के क्षेत्रों में तेज बारिश से हो रहे भू-स्खलन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार एक बार फिर 12 पत्थर के स्नो डैल क्षेत्र में भू-स्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आ कर दो मोटर साइकिल मलबे में दब गईं।
स्थानीय निवासी योगेश त्रिपाठी व मो. मोइन ने बताया कि रविवार सुबह पहाड़ी से मलबा गिरने की तेज आवाज हुई। जिसके बाद स्थानीय लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पहाड़ी से गिरे मलबे ने सड़क किनारे खड़ी दो से तीन मोटर साइकिलों को अपनी चपेट में लिया थी। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से गुजर रहा कोई व्यक्ति भू-स्खलन की चपेट में नहीं आया।
अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं घटना के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया, जो देर शाम तक जारी रहा। हालांकि देर शाम तक चले काम के बावजूद मलबे में दबी मोटर साइकिलों को निकाला नही जा सका है।
क्षेत्र में हुई भू-स्खलन की घटना के बाद सड़क किनारे की रिटेनिंग वॉल गिरी है। जिसके चलते पहाड़ी से मलबा सड़क पर गिरा। जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज कर मलबा हटाने का काम शुरू करा दिया गया है।
-दीपक गुप्ता अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
