लखीमपुर खीरी: घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। रविवार की देर शाम लखीमपुर सीतापुर फोरलेन पर आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। रविवार की देर शाम लखीमपुर सीतापुर फोरलेन पर आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी उत्कर्ष शुक्ला (21) व पटेलनगर में रहने वाले रोहित पाल (21) और अभिषेक शुक्ला अपने किसी काम से जायलो कार से सीतापुर गए हुए थे। रविवार की देर शाम तीनों घर वापस आ रहे थे। बताया जाता है कि खीरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद के पास लखीमपुर सीतापुर फोरलेन पर उनकी जायलो के सामने आवारा पशु आ गए। उनको बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।

हादसा में जायलो सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान घायल उत्कर्ष शुक्ला और रोहित पाल की मौत हो गई। अभिषेक का इलाज जारी है।

संबंधित समाचार