बरेली: असजद मियां ने अमीन-ए-शरीयत की खानकाह पर की चादरपोशी
बरेली, अमृत विचार। नबीरे आला हजरत सिब्तैन मियां का छठा उर्स-ए-अमीन-ए-शरीयत आयोजित किया जा रहा है। रविवार को दरगाह ताजुश्शरिया की ओर से काजी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद मियां ने खानकाह-ए-अमीन-ए-शरीयत पर चादरपोशी और गुलपोशी की। उनके साथ जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां और जमात के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां भी मौजूद रहे। जमात …
बरेली, अमृत विचार। नबीरे आला हजरत सिब्तैन मियां का छठा उर्स-ए-अमीन-ए-शरीयत आयोजित किया जा रहा है। रविवार को दरगाह ताजुश्शरिया की ओर से काजी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद मियां ने खानकाह-ए-अमीन-ए-शरीयत पर चादरपोशी और गुलपोशी की। उनके साथ जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां और जमात के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां भी मौजूद रहे।
जमात रजा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि उर्स के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी दरगाह ताजुश्शरिया की ओर से चादरपोशी और गुलपोशी की गई। मौलाना शम्स रजा ने कलाम पेश किया। वहीं मुफ्ती असजद मियां ने बरेली समेत देश भर में खुशहाली के लिए और खुसूसी दुआ की।
इसके अलावा खानकाह-ए-अमीन-ए-शरीयत के सज्जादानशीन काजी-ए-छत्तीसगढ़ मुफ्ती सलमान रजा खां सलमान मियां को उर्स की मुबारकबाद दी गई। इस मौके पर सैयद अजीमुद्दीन अजहरी, मोईन खान, हाफिज इकराम रजा खां, डा. मेंहदी हसन, अब्दुल्लाह रजा खां, मौलाना शम्स रजा खां, शमीम अहमद, मौलाना आबिद नूरी आदि मौजूद रहे।
