बरेली: आटा चक्की व्यापारी के गोदाम से बरामद हुआ 300 कुंटल गायब गेहूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाहजहांपुर से फरीदपुर गेहूं की बोरी से भरे ट्रक में से गायब कुंटलों गेहूं बारादरी पुलिस ने शहर के एक व्यापारी के गोदाम से बरामद कर लिया है। जिसके बाद अब ट्रांसपोर्ट कंपनी की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गोदाम मालिक का नाम भी बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही …

बरेली, अमृत विचार। शाहजहांपुर से फरीदपुर गेहूं की बोरी से भरे ट्रक में से गायब कुंटलों गेहूं बारादरी पुलिस ने शहर के एक व्यापारी के गोदाम से बरामद कर लिया है। जिसके बाद अब ट्रांसपोर्ट कंपनी की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गोदाम मालिक का नाम भी बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है।

बारादरी थाने में शनिवार को शहजहांपुर के तिलहर स्थित शर्मा रोडलाइन ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक मुनीश कुमार शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। आरोप था कि 300 कुंटल वजन वाली गेहूं की 500 बोरी एक ट्रक से फरीदपुर स्थित एसपीए एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को उनके द्वारा भेजी गई थी।

रास्ते में ही ट्रक चालक व परिचालक ने गेहूं की सभी बोरियों को अज्ञात जगह पर उतार दिया और वापस तिलहर पहुंच गए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बारादरी पुलिस ने जांच शुरू की थी। वहीं रविवार को पुलिस ने संजय नगर स्थित व्यापारी रजत सिंघल के गोदाम से ट्रक से गायब 300 कुंटल गेहूं बरामद किया।

बताया जा रहा है कि रजत सिंहल की आटा चक्की भी संचालित होती है। इंस्पेक्टर बारादरी के मुताबिक गेहूं गायब करने में ट्रक चालक शरीफ का कोई हाथ नहीं है। जब्कि ट्रक का पूरा माल परिचालक वीरेंद्र सिंह और गोदाम व आटा चक्की के मालिक रजत सिंघल की मिली भगत से गायब किया गया था। बारादारी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि अब रिपोर्ट में आटा चक्की मालिक रजत सिंघल का भी नाम भी शामिल किया जाएगा।

संबंधित समाचार