फिल्मकार अली अब्बास जफर की फिल्म में डिटेक्टिव के किरदार में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पंजाबी फिल्मों के जानेमाने गायक-अभिनेता दिलीजीत दोसांझ सिल्वर स्क्रीन पर जासूस का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। दिलजीत दोसांझ फिल्मकार अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दिलजीत जासूस ‘शेरदिल’ का किरदार निभाते नजर आयेंगे। बताया जा रहा है कि यह एक …

मुंबई। पंजाबी फिल्मों के जानेमाने गायक-अभिनेता दिलीजीत दोसांझ सिल्वर स्क्रीन पर जासूस का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। दिलजीत दोसांझ फिल्मकार अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दिलजीत जासूस ‘शेरदिल’ का किरदार निभाते नजर आयेंगे।

बताया जा रहा है कि यह एक क्राइम कॉमेडी फिल्म होगी। जिसमें दिलजीत के अलावा सुमित व्यास, बोमन ईरानी और बनिता संधू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का टाइटल ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ रखा गया है। फिल्म में दिलजीत एक इन्वेस्टिगेटर की भूमिका में दिखाई देंगे।

अली अब्बास ने खुद फिल्म की पटकथा लिखी है। ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ एक शौकिया जासूस की कहानी है। इस थ्रिलर कॉमेडी फिल्म की पृष्ठभूमि क्राइम इन्वेस्टिगेशन पर बेस्ड है। बनिता फिल्म में दिलजीत के अपोजिट नजर आएंगी। अली अब्बास के सहयोगी रहे रवि छाबड़िया इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे। फिल्म की शूटिंग बुडापेस्ट में शुरू हो चुकी है। अगले महीने तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें….

महेश बाबू के साथ एड फिल्म में नजर आयेंगे टाइगर श्राफ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा