राहत: प्रोफेशनल कोर्स भी कर सकेंगे जिला कारागार के कैदी
मुरादाबाद, अमृत विचार। साक्षरता दर बढ़ाने और प्रतिभा का भरपूर अवसर देने के लिए हर वर्ग को पठन पाठन से जोड़ा जा रहा है। जरूरतमंदों को शिक्षा देने के लिए सरकार ने मुफ्त पढ़ाई की व्यवस्था की है। जेल में सजा काट रहे कैदियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। इसी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। साक्षरता दर बढ़ाने और प्रतिभा का भरपूर अवसर देने के लिए हर वर्ग को पठन पाठन से जोड़ा जा रहा है। जरूरतमंदों को शिक्षा देने के लिए सरकार ने मुफ्त पढ़ाई की व्यवस्था की है। जेल में सजा काट रहे कैदियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का अध्ययन केंद्र जिला कारागार में स्थापित किए जाने का प्लान बनाया गया है। ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट व प्रोफेशनल कोर्स के लिये कैदी 20 तक कर आवेदन कर सकेंगे।
मौजूदा शैक्षिक सत्र से जिला कारागार में बनाए गए अध्ययन केंद्र में बीए, बीएससी, बीकाम, एमए, एमएससी व एमकाम के अलावा प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ाई करने की ख्वाहिश रखने वाले कैदियों का नामांकन किया जाएगा। कैदियों के लिए यह शिक्षण व्यवस्था नि:शुल्क होगी। उन्हें आवेदन करने के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया जाएगा। जिला कारागार में बनाए जाने वाले अध्ययन केंद्र में एक छोटा पुस्तकालय भी होगा। परीक्षा देने के लिए यहीं पर परीक्षा केंद्र भी बनेगा। शनिवार और रविवार को उनकी काउंसलिंग के लिए विषय विशेषज्ञों की कक्षाएं लगाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद: वाहनों में सीएनजी किट, विभाग को खबर ही नहीं
जिला कारागार में बंद कैदियों की सूची बनाई जा रही है। अभी तक इस तरह कोई कैदी फिलहाल नहीं मिला है, जो ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुट की पढ़ाई करने का इच्छुक हो। यदि कोई ऐसा कैदी मिलता है तो उसकी सूची बरेली सेंट्रल जेल को भेजी जाएगी। इग्नू द्वारा कैदियों की पढ़ाई की व्यवस्था वहीं की जाती है। -मृत्युंजय पांडेय, जेलर
