बागेश्वर: संचार सेवा के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। कांडा में चार सेवा से महरूम तहसील के सात गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनके तथा उनके बच्चों को लिए डिजिटल भारत का सपना आज भी सपना बनकर रह गया है। ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर अन्य गतिविधियां ठप हैं। विकास के मामले में उनका क्षेत्र सबसे पीछे हैं। …

बागेश्वर, अमृत विचार। कांडा में चार सेवा से महरूम तहसील के सात गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनके तथा उनके बच्चों को लिए डिजिटल भारत का सपना आज भी सपना बनकर रह गया है।

ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर अन्य गतिविधियां ठप हैं। विकास के मामले में उनका क्षेत्र सबसे पीछे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गांवों को फोरजी सेवा से नहीं जोड़ा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धपोलासेरा, भंडारीसेरा क्षेत्र में टावर लगाने की मांग को लेकर सात ग्राम सभाओं के ग्रामीणों ने कांडा धपोलासेरा में सांकेतिक धरना दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि फोर-जी के इस युग में उनके यहां नेटवर्क नहीं होना दुर्भाग्य की बात है। धपोलासेरा,भदौरा, रिखाड़ी, भंडारीसेरा, सिमकुना, देलमेल सहित पालीबग्याली के लगभग सात हजार से भी अधिक की जनसंख्या संचार सेवा से महरूम है। उनका कहना है कि कोरोना काल में कई प्रवासी अपने गांव आए हैं। वे घर से काम नहीं कर पा रहे हैं।

बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ऊपर पहाड़ों में चढ़कर पढ़ाई करना मजबूरी है।ग्राम प्रधान भदौरा गोविंदी देवी, उमेश धपोला, मोहन आर्या, प्रयाग सिंह, रेखा धपोला, भवान सिंह धपोला ने क्षेत्रीय विधायक व केंद्र सरकार ने जल्द क्षेत्र को संचार सेवा से जोड़ने की मांग की है।

संबंधित समाचार