रुद्रपुर: देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियों समेत पांच लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। यहां पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से नकदी, पांच मोबाइल व एक कार बरामद की है। पुलिस ने पांचो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी ममता वोहरा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में …

रुद्रपुर, अमृत विचार। यहां पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से नकदी, पांच मोबाइल व एक कार बरामद की है। पुलिस ने पांचो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसपी सिटी ममता वोहरा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से दिनेशपुर तिराहे के पास आम के बाग में एक कार कुछ युवक-युवतियों द्वारा अश्लील हरकतें करने की सूचना मिली थी।

जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर कार में मौजूद तीन युवतियों और दो युवको को रंगे हाथ अश्लील हरकतें करते पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम रियासत अली निवासी पहाडगंज वार्ड नं. 15, रुद्रपुर एवं विवेक बोस निवासी चन्दनगढ़ वार्ड नं. 3, थाना दिनेशपुर बताया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोग लम्बे समय से नैनीताल, हल्द्वानी व रुद्रपुर में देह व्यापार का धंधा चला रहे थे।

पुलिस के अनुसार ये लोग फोन के माध्यम से ग्राहकों को फंसाते थे। इस काम के लिए 10 हजार रुपये लिए जाते थे, जिसमें से तीन-तीन हजार रुपये युवतियों को दिए जाते जबकि बाकी रुपये आपस में बांट लेते थे। सोमवार को कोई ग्राहक नहीं मिलने पर वह दोनों खुद ही युवतियों संग अश्लील हरकत करने लगे। पुलिस ने पांचो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को पकड़ने वाली एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम में प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य, कांस्टेबल नवीन गिरी, कपिल भाकुनी, प्रियंका आर्य, भूपेन्द्र सिंह आदि थे।

संबंधित समाचार