रुद्रपुर: कंपनी की एमडी ने पूर्व पाटर्नर के खिलाफ रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज कराई
रुद्रपुर, अमृत विचार। यहां एक कंपनी की प्रबन्ध निदेशक ने पुलिस को तहरीर सौप अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ कार्यालय में घुसकर अभद्रता, जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कंपनी की …
रुद्रपुर, अमृत विचार। यहां एक कंपनी की प्रबन्ध निदेशक ने पुलिस को तहरीर सौप अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ कार्यालय में घुसकर अभद्रता, जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कंपनी की प्रबन्ध निदेशक ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि विगत शाम को वह अपने कार्यालय में दैनिक कार्यों को निपटा रही थीं कि तभी कीरतपुर निवासी सुधीर चावला नामक व्यक्ति शराब के नशे में जबरन उनके ऑफिस में घुस आया। उसने अपनी जेब में रखे किसी घातक हथियारनुमा वस्तु को दिखाते हुए गाली-गलौज और अश्लील अपशब्दों का प्रयोग किया।
जब उसने उठ कर बाहर जाने का प्रयास किया तो पर सुधीर चावला ने धक्का देकर उसे कुर्सी पर गिरा दिया और प्रति माह एक लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की। इस दौरान ऑफिस कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव किया। मामले का वीडियों उनके ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ है।
बताया जा रहा है आरोपी पूर्व में कंपनी की एमडी का बिजनेस पार्टनर रह चुका है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौपी है। पुलिस ने तहरीर अनुसार कीरतपुर निवासी सुधीर चावला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
