रुद्रपुर: तो क्या निर्मला की हत्या के वक्त मौके पर दो पुलिस वाले मौजूद थे!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार देर रात संजयनगर खेड़ा में हुई निर्मला की हत्या पुलिस कर्मियों के सामने होने की जांच की जाएंगी जबकि एसपी सिटी का कहना है कि निर्मला का पति व ससुर से झगड़ा होने के बाद हेल्पलाइन नंबर 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं घटनास्थल पर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार देर रात संजयनगर खेड़ा में हुई निर्मला की हत्या पुलिस कर्मियों के सामने होने की जांच की जाएंगी जबकि एसपी सिटी का कहना है कि निर्मला का पति व ससुर से झगड़ा होने के बाद हेल्पलाइन नंबर 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने घटना के समय पुलिस कर्मियों के मौजूद होने की बात कही है। रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे निर्मला हत्याकांड को अंजाम देने के दौरान पुलिस कमियों की मौजूदगी की सूचना से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। घटनास्थल पर मौजूद भीड़ का दावा था कि जिस वक्त मृतका अपनी मां के साथ हत्यारे पति के संजयनगर खेड़ा स्थित घर आई थी।

उस वक्त उसके साथ दो पुलिस वाले भी थे। लोगों का यहां तक दावा था कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे इस बात की पुष्टि कर सकते हैं। उधर पुलिस के आला अधिकारियों का दावा है कि जिस समय निर्मला का भोला व ससुर सुखदेव के साथ विवाद हुआ था उस समय पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे।

पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर मामले की सूचना आने पर पुलिस कर्मी वहां पहुंचे थे। लेकिन तब तक निर्णता की हत्या हो चुकी थी और आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि पुलिस कर्मी 112 पर सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे थे। तब तक निर्मला की हत्या हो चुकी थी। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।

निर्मला हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा
रुद्रपुर। निर्मला की हत्या भोला व उसके पिता सुखदेव ने की थी। पुलिस के मुताबिक निर्मला भोला के परिवार में रोड़ा बन रही थी और उसे सबक सीखने के लिए भोला पहले से तैयार था। बताया जा रहा है कि हत्या के समय भोला के पिता ने निर्मला का गला दुपट्टे से दबाया था। जबकि भोला ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया था। इस हमले में निर्मला के साथ उसकी मौके पर गई उसकी मांग आनंदी के हाथ में भी चोट लगी है। पुलिस ने आनंदी देवी की तहरीर अनुसार दोनो बाप बेटो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे कोर्ट में पेशकर वहां से जेल भेज दिया है।

भोला के पुत्र के जन्मदिन में जबरदस्ती पहुंची थी निर्मला
रुद्रपुर। निर्मला संजय नगर खेड़ा स्थित भोला के घर उसके पुत्र के जन्मदिन पर जबरदस्ती पहुंची थी। निर्मला को वहां भोला ने आने से धमकी देकर मना किया था। जबकि निर्मला की मां ने भी उसको वहां जाने से रोका था। लेकिन जब वह नहीं मानी तो निर्मला की मां भी अपने पोते के साथ वहां चल दी। निर्मला की मां ने तहरीर में बताया कि निर्मला के वहां पहुंचते ही भोला ने उसको जान से मारने की नियत से उसकी गर्दन पर पाटल से दो-तीन वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

संबंधित समाचार