गोरखनाथ मंदिर पहुंचा राधामोहन सिंह के नेतृत्व में सांसद प्रतिनिधि मंडल
गोरखपुर। भारत सरकार के पूर्व कृषि मंत्री एवं प्रदेश भाजपा के प्रभारी राधा मोहन सिंह की अगुवाई में सांसदों का विशेष प्रतिनिधि प्रतिनिधि मंडल आज देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। वहां स्वागत के लिए प्रोफ़ेसर यूपी सिंह, डॉ. प्रदीप राव उपस्थित रहे। मंदिर दर्शन व भ्रमण के बाद प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित सदस्यों को गोरखनाथ …
गोरखपुर। भारत सरकार के पूर्व कृषि मंत्री एवं प्रदेश भाजपा के प्रभारी राधा मोहन सिंह की अगुवाई में सांसदों का विशेष प्रतिनिधि प्रतिनिधि मंडल आज देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। वहां स्वागत के लिए प्रोफ़ेसर यूपी सिंह, डॉ. प्रदीप राव उपस्थित रहे। मंदिर दर्शन व भ्रमण के बाद प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित सदस्यों को गोरखनाथ मंदिर स्थित बैठक कक्ष में जलपान के बाद उन्हें अंगवस्त्र तथा महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
राधा मोहन सिंह सहित उपस्थित सांसदगण को प्रोफेसर यू पी सिंह तथा डॉ प्रदीप राव ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया । इस दौरान द्वारिका तिवारी वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह, दुर्गेश बजाज, विनय गौतम, धर्मेन्द्र चंद तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
