जौनपुर: प्रो. वंदना राय को मिलगे शिक्षक श्री सम्मान, उच्च शिक्षा विभाग ने की घोषणा
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय परिसर में संचालित बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग की प्रोफेसर वंदना राय को उच्च शिक्षा विभाग ने शिक्षक श्री सम्मान देने की घोषणा की है। प्रोफेसर वंदना राय धर्मापुर ब्लाक के सरैया गांव की निवासी हैं। इनके पिता स्वर्गीय शंकर दत्त राय जज रहे। प्रोफेसर वंदना राय स्नातक की शिक्षा लखनऊ …
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय परिसर में संचालित बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग की प्रोफेसर वंदना राय को उच्च शिक्षा विभाग ने शिक्षक श्री सम्मान देने की घोषणा की है। प्रोफेसर वंदना राय धर्मापुर ब्लाक के सरैया गांव की निवासी हैं। इनके पिता स्वर्गीय शंकर दत्त राय जज रहे। प्रोफेसर वंदना राय स्नातक की शिक्षा लखनऊ विश्व विद्यालय से हुई है। 1983 में उन्होंने बीएससी की डिग्री हासिल की। 1985 में इलाहाबाद विश्व विद्यालय से एमएससी करने के बाद पीएचडी यहीं से की।
साल 2000 में उन्होंने पूर्वांचल विश्व विद्यालय में स्थापित बायोटेक्नोलॉजी विभाग में शिक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इनका कार्यक्षेत्र मानव आनुवंशिकी रहा है। इनके विदेशों में कई शोध पत्र भी प्रकाशित हुए हैं। विभिन्न संस्थाओं ने इनके शोध कार्य पर 12 अवार्ड दिया है। इसके अलावा तीन फेलोशिप दिया है। प्रोफेसर वंदना राय बायोटेक्नालाजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष और विज्ञान संकाय की डीन रह चुकी हैं।
