भवाली: चालान कटने पर डंपर चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। ओवरलोडिंग करने पर एक डंपर चालक का पुलिस ने 40 हजार का चालान काट दिया। डंपर चालक इस बात से इतना आवेश में आ गया कि उसने मौके पर ही डीजल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उस युवक को किसी तरह रोक लिया। हालांकि इस दौरान मौके पर …

भवाली, अमृत विचार। ओवरलोडिंग करने पर एक डंपर चालक का पुलिस ने 40 हजार का चालान काट दिया। डंपर चालक इस बात से इतना आवेश में आ गया कि उसने मौके पर ही डीजल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उस युवक को किसी तरह रोक लिया। हालांकि इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।

मंगलवार देर सायं को रक्षित सिंह डंपर संख्या यूके 04 सीए 6222 में निर्माण सामग्री लेकर भवाली चौराहे पर पहुंचा ही था। मुख्य चौराहे पर कोतवाली पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस ने चेकिंग में पाया कि डंपर में जरूरत से ज्यादा माल लदा हुआ है और ओवरलोड में उसका 40 हजार का चालान कर दिया। जिससे वह आवेश में आ गया और डंपर को कुछ दूरी पर खड़ा कर डीजल लेकर मुख्य चौराहे पर आया और खुद पर डाल दिया। यह देख पुलिस कर्मियो में हड़कंप मच गया।

किसी तरह पुलिस कर्मियों ने रक्षित को रोका। बाद में रक्षित ने बताया कि पिछले दिनों ही उसने 50 हजार के चालान भरे हैं। मंगलवार को भवाली में पुलिस ने उसका फिर से 40 हजार का चालान काट दिया। जबकि अन्य वाहनों में ओवरलोड होने के बावजूद भी छोड़ दिया गया। 40 हजार के चालान के भुगतान के लिए उसके पास रूपये नहीं है और वह इतनी बड़ी राशि का भुगतान नहीं कर सकता। लगातार चालान की कार्रवाई से परेशान होकर उसने आत्मदाह का कदम उठाया था।

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि युवक आर्थिक रूप से कमजोर है। पूर्व में हुए चालान से काफी परेशान था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल उसे समझा कर भेज दिया गया है। बताया कि युवक को समझाने के लिए उसके गांव से भी लोगों को बुलाया गया था।

संबंधित समाचार