लखनऊ: लिव इन में रह रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका
लखनऊ। जानकीपुरम में कारपेंटर का काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवती ने पुलिस को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई है। वहीं पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। इस संबंध …
लखनऊ। जानकीपुरम में कारपेंटर का काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवती ने पुलिस को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई है। वहीं पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। इस संबंध में पुलिस को एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि जानकीपुरम विस्तार में सूरज नाम का युवक एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था।
युवती ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार की देर रात्रि सूरज ने फांसी लगा ली। जिसे युवती ट्रॉमा सेंटर ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्होने बताया कि शव को कब्जे में लेते समय भी पड़ताल की गयी थी जिसमें चोट के कोई निशान नहीं पाये गये थे।
