कैरी मिनाटी की बढ़ी मुश्किलें, यूट्यूबर के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज
मुंबई। यूट्यूबर कैरी मिनाटी (Carry Minati) अपनी वीडियोज के चलते आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं। यूट्यूबर (Youtube) अक्सर अपनी रोस्टिंग वीडियोज से फैंस का दिल जीतते रहते हैं। लेकिन अब उनका मज़ाक उन्हीं पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने कैरी मिनाटी के खिलाफ डीसीपी (उत्तरी …
मुंबई। यूट्यूबर कैरी मिनाटी (Carry Minati) अपनी वीडियोज के चलते आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं। यूट्यूबर (Youtube) अक्सर अपनी रोस्टिंग वीडियोज से फैंस का दिल जीतते रहते हैं। लेकिन अब उनका मज़ाक उन्हीं पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने कैरी मिनाटी के खिलाफ डीसीपी (उत्तरी दिल्ली), सिविल लाइन में महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक शिकायत दर्ज करवाई है। उनके खिलाफ सेक्शन 54A509/293/IPC, सेक्शन 3/6/7 और सेक्शन 67 के तहत शिकायत दर्ज हुई है।

शिकायत में बताया गया है कि 6 सितंबर 2021 को यूट्यूबर कैरी मिनाटी के शर्मनाक और अपमानजनक पोस्टों के बारे में पता चला। उसके चैनल पर औरतों पर बहुत ही अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तमाल किया जाता है।

खबरों की मानें तो, कैरी मिनाटी यानी अजय नागर जल्द ही बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। यूट्यूबर कैरी बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ नजर आ सकते हैं।
