फौजी की पत्नी ने लगाई फांसी, किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला शव
हल्द्वानी, अमृत विचार। संदिगध परिस्थितियों में दिनेशपुर निवासी एक फौजी की पत्नी की मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर की रहने वाली 21 वर्षीय दिव्या और स्थानीय युवक राजेश कुमार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। संदिगध परिस्थितियों में दिनेशपुर निवासी एक फौजी की पत्नी की मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर की रहने वाली 21 वर्षीय दिव्या और स्थानीय युवक राजेश कुमार का तीन माह पूर्व प्रेम विवाह हुआ था।
राजेश इस समय पंजाब के अम्बाला में आर्मी में तैनात है। शादी के बाद राजेश ने दिव्या के लिए हल्द्वानी के जगदम्बा नगर में किराए का मकान लिया था। दिव्या के साथ उसकी एक महिला मित्र रूम पार्टनर थी। दिव्या की रूम पार्टनर ने बताया कि वह कल अपने घर शक्तिफार्म से हल्द्वानी रात 10 बजे लौटी थी। कमरे का दरवाजा खटखटाने पर भी दिव्या ने दरवाजा नही खोला तो वह एक रिश्तेदार के घर चली गई।
आज सुबह 6 बजे फिर पहुंची तो मकान का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से भीतर झांका तो दिव्या का शव दीवार पर लगी एक बड़ी कीले से लटक रहा था। इसकी जानकारी उसके मकान मालिक प्रेम जोशी को दी। मकान मालिक ने भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को बताया।
मौके पर पहंची पुलिस ने दिव्या का शव फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पति व मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आत्मघाती कदम उठाने की वजह का पता चल सकेगा। पुलिस को घटनास्थल से सुइसाइड नोट नहीं मिला है। इससे मामले की गुत्थी उलझी हुई है।
