हल्द्वानी: जानलेवा हमले के आरोपियों को भेजा जेल
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व फौजी पर जानलेवा हमला मामले में आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गोलीकांड में शामिल हरियाणा के फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। 2 सितंबर की रात हरिपुर तुलाराम निवासी पूर्व फौजी कौस्तुभानंद शर्मा को अज्ञात हमलावरों ने गोली …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व फौजी पर जानलेवा हमला मामले में आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गोलीकांड में शामिल हरियाणा के फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
2 सितंबर की रात हरिपुर तुलाराम निवासी पूर्व फौजी कौस्तुभानंद शर्मा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
पुलिस ने गोलीकांड की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। जांच में मामला लेन-देन से जुड़ा हुआ मिला। ट्रांसपोर्ट प्रबंधक अमरजीत उर्फ मीनू पंजाबी का कौस्तुभानंद शर्मा के बेटे ललित मोहन के साथ लेन-देन था।
इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। रुपए वसूली के लिए दबाव बनाने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
वारदात में अमरजीत और उसके साथी अमित उर्फ मित्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले का तीसरा आरोपी हरियाणा निवासी मीनू मुंडी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
