हल्द्वानी: मीटर से छेड़छाड कर रहा था बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग की टीम ने फूलचौड़ में बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। बिजली चोरी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यूपीसीएल के टीपीनगर एसडीओ विद्याभूषण जोशी के नेतृत्व में एक टीम ने फूलचौड़ में बिजली चोरी की शिकायत पर छापा मारा। निरीक्षण में प्रीतम सिंह के आवास …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग की टीम ने फूलचौड़ में बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। बिजली चोरी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यूपीसीएल के टीपीनगर एसडीओ विद्याभूषण जोशी के नेतृत्व में एक टीम ने फूलचौड़ में बिजली चोरी की शिकायत पर छापा मारा।
निरीक्षण में प्रीतम सिंह के आवास पर बिजली की चोरी पकड़ी गई। टीम ने मौके पर चोरी में प्रयुक्त बिजली की केबिल भी बरामद हुई। मीटर में छेड़छाड़ कर चोरी की जा रही थी। टीम में जेई धर्मेंद्र कुमार और धीरज पंत, टीजीआई नवीन पाठक लाइनमैन महेश थे।
ऑटोलिफ्टर ने घर के आगे खड़ी कार चुराई
शीशमहल में ऑटोलिफ्टरों ने एक घर के आगे खड़ी कार चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर सौंपकर बरामदगी की मांग की है। डीडी विहार शीशमहल काठगोदाम निवासी कमल तिवारी पुत्र भोला दत्त तिवारी ने अपनी मारूति रिट्ज घर के आगे खड़ी थी। सुबह उसकी गाड़ी मौके पर नहीं मिली। आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सीसीटीवी में कार जाती हुई दिखी। पुलिस ने बताया कि ऑटोलिफ्टर की तलाश की जा रही है।
