बरेली: 22 केंद्रों से फॉरवर्ड होंगे यूपीबोर्ड 2022 के फार्म, केंद्र निर्धारित
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 2022 के लिए अग्रसरण (फॉरवर्डिंग) केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। जिले में कुल 24 फॉरवर्डिंग केंद्र बनाए गए है। जहां से 10वीं और 12वीं के छात्रों के परीक्षा फॉर्मों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। बोर्ड फार्म अपलोड करने में यदि किसी भी तरह …
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 2022 के लिए अग्रसरण (फॉरवर्डिंग) केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। जिले में कुल 24 फॉरवर्डिंग केंद्र बनाए गए है। जहां से 10वीं और 12वीं के छात्रों के परीक्षा फॉर्मों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। बोर्ड फार्म अपलोड करने में यदि किसी भी तरह की कोई गलती होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र की ही मानी जाएगी। सभी फॉरवर्डिंग केद्रों पर एक-एक प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
यह बनाए गए है अग्रसरण केंद्र
अग्रसरण केंद्र विकासखंड
राजकीय इंटर कॉलेज सदर मुख्यालय
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सदर मुख्यालय
पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्यारा
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आंवला रामनगर
राजकीय इंटर कॉलेज अगरारा फतेहगंज
राजकीय हाईस्कूल बल्लिया मीरगंज मीरगंज
राजकीय इंटर कॉलेज रिछा दमखोदा
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहेड़ी बहेड़ी
राजकीय हाईस्कूल बल्ली शेरगढ़ बहेड़ी
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज नबावगंज
राजकीय हाईस्कूल मोहम्मदपुर भदपुरा भदपुरा
राजकीय हाईस्कूल क्यारा बरेली क्यारा
राजकीय हाईस्कूल अलीनगर भोजीपुरा
राजकीय हाईस्कूल टांडा सादात नबावगंज
दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज भुता
दीनदयाल उपाध्याय तियार जागीर नबावगंज नबावगंज
राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया क्यारा
राजकीय हाईस्कूल शिवपुरी फरीदपुर
राजकीय हाईस्कूल गुलड़िया अताहुसैन दमखोदा
राजकीय हाईस्कूल बिलारी रतनगढ़ बहेड़ी
राजकीय हाईस्कूल औरंगाबाद फरीदपुर
राजकीय इंटर कॉलेज बिसारतगंज मझगंवा
राजकीय हाईस्कूल बलेई भगवंतपुर आलमपुर जाफराबाद
