हल्द्वानी: वायरल के डर से बढ़ गया कोविड-19 का चेकअप
हल्द्वानी, अमृत विचार। वायरल के बढ़ रहे मामलों की वजह से कोविड की जांच बढ़ गई है। कोविड-19 की तरह ही वायरल फीवर के भी लक्षण होते हैं। इसलिए अस्पतालों में पहुंचकर कोविड जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस वजह से पिछले कुछ दिनों में कोविड की जांचें बढ़ गई हैं। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वायरल के बढ़ रहे मामलों की वजह से कोविड की जांच बढ़ गई है। कोविड-19 की तरह ही वायरल फीवर के भी लक्षण होते हैं। इसलिए अस्पतालों में पहुंचकर कोविड जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस वजह से पिछले कुछ दिनों में कोविड की जांचें बढ़ गई हैं।
इन दिनों जिले में वायरल फीवर के काफी मरीज सामने आ रहे हैं। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों का ओपीडी में आना जारी है। इन मरीजों की वजह से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी भी बढ़ गई है। सभी सरकारी अस्पतालों में पिछले एक माह की अपेक्षा ओपीडी में 30 से 40 प्रतिशत तक ज्यादा मरीज आ रहे हैं।
हल्द्वानी के ही मुख्य अस्पतालों सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल की ओपीडी में जहां इस समय रोजाना 300 और सुशीला तिवारी अस्पताल में रोजाना 400 तक ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि कोविड के दौर में सर्दी-जुकाम होने पर ज्यादातर लोग डॉक्टरों की सलाह लेने के लिए अस्पताल आ रहे हैं। यहां इनमें से ज्यादातर मरीजों की कोविड जांच भी जा रही है क्योंकि सामान्य वायरल फीवर और कोविड-19 के लक्षण आपस में काफी मिलते हैं। इसलिए जिले में अचानक कोविड जांचों में बढ़ोत्तरी हो गई है।
25 से 31 अगस्त तक पूरे नैनीताल जिले में जहां 6050 लोगों की कोरोना जांच की गई थी वहीं एक से सात सितंबर के दौरान यह जांचें बढ़कर 8400 से हो गईं। कोविड के डर से आमजन भी कोरोना जांच कराने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
जांचें बढ़ीं,कोविड 19 के मरीज कम
हल्द्वानी। वायरल फीवर से पीड़ित लोगों की कोविड-19 की जांच की जा रही है। इसलिए जांचें तो बढ़ रहीं हैं लेकिन कोविड 19 के मामले कम आ रहे हैं। जिले में पिछले सात दिनों में कोविड के केवल आठ मामले मिले हैं। जबकि कोविड की जांचें 8305 हुई हैं।
कोविड-19 की जांचें लगातार की जा रहीं हैं। सर्दी, बुखार के रोगियों की भी कोविड जांच प्रमुखता के साथ की जा रही है। इस समय कोरोना टीकाकरण की स्थिति भी अच्छी चल रही है। मंडल के कई जिलों में कोरोना टीकाकरण को लेकर अच्छी रिपोर्ट आ रहीं हैं।- डॉ. शैलजा भट्ट, स्वास्थ्य निदेशक, कुमाऊं
नैनीताल में कोरोना का एक मामला
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कोरोना का एक मामला मिला है। अभी यहां पर कोरोना के मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
नोट-मुख्य खबर और हेडिंग में कोविड 19 ही लिखें। वायरल फीवर भी कोरोना फैमली की बीमारी होती है। कोविड 19 उस फैमली का अलग वायरस है। लोगों का कोरोना चेकअप नहीं बल्कि कोविड 19 का चेकअप होता है। आम तौर पर कोरोना चेकअप बोल दिया जाता है।
