संभल: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुआ वांछित
संभल, अमृत विचार। कई मुकदमों में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गुरुवार की सुबह रजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और बदमाश घायल हो गया। दोनों को पुलिस …
संभल, अमृत विचार। कई मुकदमों में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गुरुवार की सुबह रजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और बदमाश घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। दरअसल, पुलिस गवां-अनूपशहर मार्ग पर दीपपुर डांडा गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र भगवान सिंह बाइक से गंवा की ओर से आ रहा था। पुलिस को देखते ही वह हरिबाबाधाम की ओर भागने लग। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। हरिबाबा बांध के पास दिनेश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही नितिन के हाथ में गोली लग गयी।
रजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने भी फायरिंग की तो बदमाश के बायें पैर में गोली लग गयी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मुठभेड़ के बारे में सीओ रोकश कुमार को जानकारी दी। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र और सीओ मौके पर पहुंच गए। बता दें दिनेश कुमार पर कोतवाली और अन्य आसपास के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह कई महीनों से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
दिनेश पर संभल जनपद के अलावा आसपास के जिलों के थानों में लगभग 25 मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश दो वर्ष से वांछित चल रहा था। सुबह में पुलिस को वांछित बदमाश के बारे में जानकारी हुयी थी। पुलिस चेकिंग कर रही थी। बदमाश दिनेश हरिबाबाबांध की ओर भागने लगा। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की दी। इसमें एक सिपाही घायल हो गया है। वहीं, पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसके पास से चोरी की एक बाइक और तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है।
