विदेश में नौकरी के नाम पर मां-बेटे ने ठगे 10 लाख रुपए, एफआईआर दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। विदेश में नौकरी के नाम पर मां-बेटे ने एक युवक से 10 लाख रुपए ठग लिए। न्यायालय ने पुलिस को आरोपी मां-बेटे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मौ. सिंघान होली चौक निवासी दीपक शर्मा पुत्र सुरेश कुमार शर्मा की थाना कुंडा क्षेत्र निवासी अभिनव चौबे से मित्रता थी। …
काशीपुर, अमृत विचार। विदेश में नौकरी के नाम पर मां-बेटे ने एक युवक से 10 लाख रुपए ठग लिए। न्यायालय ने पुलिस को आरोपी मां-बेटे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मौ. सिंघान होली चौक निवासी दीपक शर्मा पुत्र सुरेश कुमार शर्मा की थाना कुंडा क्षेत्र निवासी अभिनव चौबे से मित्रता थी। तीन साल पहले अभिनव ने दीपक से कहा कि उसकी मां बबीता चौबे विदेश भेजकर नौकरी लगवाती है। जहां काफी कमाई होती है। बबीता चौबे ने दीपक शर्मा को कहा कि इसमें दस लाख रुपए देने होंगे और बड़ी कंपनी में नौकरी लग जाएगी। दीपक शर्मा ने अभिनव व बबीता को दस लाख रुपए दे दिए।
इस बीच 2018 में ट्रायल के तौर पर अभिनव दीपक को थाइलैंड भी ले गया था। लेकिन दीपक की नौकरी नहीं लगी। बाद में दीपक ने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों मां-बेटे टालमटोल करने लगे। जब दीपक ने अपनी रकम वापसी पर जोर दिया तो दोनों ने उसे दो वर्ष के भीतर पैसे वापस करने का आश्वासन दिया। लेकिन दो वर्ष बीतने के बावजूद दीपक को रकम की वापसी नहीं की।
जिस पर दीपक ने दोनों के विरुद्ध काशीपुर कोतवाली और एसएसपी ऊधमसिंह नगर को शिकायती पत्र भेजे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दीपक शर्मा ने अपने अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल और मुनिदेव विश्नोई के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने मामले में काशीपुर कोतवाली को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
