हरदोई: फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बेहटागोकुल थानाक्षेत्र के टोलवा गांव में विवाहिता का शव आज फांसी पर लटकता पाया गया। युवती के पिता ने बेटी के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायती की है। घटना के संबंध में बताया गया कि टोलवा निवासी शिवराम के पुत्र आनंद विजय के साथ शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन …

हरदोई। बेहटागोकुल थानाक्षेत्र के टोलवा गांव में विवाहिता का शव आज फांसी पर लटकता पाया गया। युवती के पिता ने बेटी के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायती की है। घटना के संबंध में बताया गया कि टोलवा निवासी शिवराम के पुत्र आनंद विजय के साथ शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन के सराय काइयां निवासी रामकिशोर गुप्ता की 25 वर्षीय वर्षा से 4 माह पूर्व विवाह हुआ था।

पिता का आरोप है कि वर्षा के पति व ससुराल वाले बाइक व सोने की चेन की मांग कर रहे थे। इस कारण प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर मार कर फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने पूरे प्रकरण में जांच की बात कही है।

संबंधित समाचार