यहां सट्टा खिलाते जीजा और साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाजपुर, अमृत विचार। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी में करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि कृषि उत्पादन मंडी समिति की चाय की दुकान पर सट्टा लगाया जा रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो वहां छह-सात लोग दो व्यक्तियों को घेरकर खडे़ दिखे। टीम ने …
बाजपुर, अमृत विचार। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी में करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि कृषि उत्पादन मंडी समिति की चाय की दुकान पर सट्टा लगाया जा रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो वहां छह-सात लोग दो व्यक्तियों को घेरकर खडे़ दिखे।
टीम ने उनके गिरफ्तार करने की कोशिश की तो आसपास खड़े लोग भाग गए जबकि बेंच पर बैठे मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार उर्फ लाला निवासी संजय नगर वार्ड आठ व जौली मित्तल निवासी मौ. रामविलास बस्ती वार्ड तीन निकट बुच्चो वाली गली, जिला भटिंडा (पंजाब) हालनिवासी संजयनगर को गिरफ्तार किया।
दोनों के पास से डायरी, मोबाइल बरामद हुए। दोनों आरोपी आपस में जीजा-साले हैं और दोनों मिलकर सट्टा खिलाते हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
